#BIHAR_BOARD : द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की तिथि में बदलाव, जानें..

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की तिथि को विस्तारित कर दिया है। अब स्कूल प्रशासन 25 नवंबर तक द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकेंगे। बोर्ड ने पहले यह तिथि 14 से 20 नवंबर तक निर्धारित की थी। इसके अलावा बोर्ड ने निर्धारित बकाया परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि भी 25 नवंबर तक बढ़ा दी है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने या द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में सुधार करने के क्रम में किसी प्रकार की असुविधा हो तो समिति के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने 2232074, 2232257 नंबर जारी किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.