#UP : सिपाही भर्ती परिणाम घोषित, देखें..

#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। अब चयनित उम्मीदवारों को अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण किया जाएगा। अभ्यर्थियों में से कुल रिक्तियों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर 2.5 गुना ज्यादा यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया है।

यदि अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थी सफल नहीं होते हैं तो मेरिट के आधार पर अन्य अभ्यर्थियों को भी अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन नवंबर 2018 में लिए गए थे। 8 दिसंबर तक आवेदन किए गए थे। 27 और 28 जनवरी 2019 को परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों में किया गया था। 2 फरवरी को इस परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी। इसके लिए अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया जोन स्तर के जिलों लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading