#DELHI #INDIA : हवा की गति कम होने और आर्द्रता का स्तर अधिक होने के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 रहा, जो ‘बेहद खराब श्रेणी में आता है। 201 से लेकर 300 के बीच एक्यूआई को ‘खराब, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी का माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की धीमी गति और आर्द्रता के उच्च स्तर के कारण सुबह के वक्त प्रदूषकों के बिखराव में कमी आई, यही प्रदूषण का कारण बना।


