#DELHI : पिंक और मजेंटा लाइन पर मेट्रो का परिचालन पूरी तरह से स्वचालित

#DELHI #INDIA : दिल्ली मेट्रो की पिंक और मजेंटा लाइन पर मेट्रो का परिचालन पूरी तरह से स्वचालित होने लगा है। इन दोनों लाइन को चालक रहित ट्रेन परिचालन वाली तकनीक के लिहाज से विकसित किया गया है। यह पहला मौका है जब मेट्रो का परिचालन पूरी तरह से स्वचालित किया जा रहा है। इन लाइन पर ट्रेन में चालक तो मौजूद रहते हैं, मगर वो कोई काम नहीं करते, सिर्फ निगरानी करते हैं। मेट्रो का कहना है कि मई 2020 तक इन दोनों लाइन पर मेट्रो से चालक को हटाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह के मुताबिक मजेंटा और पिंक लाइन पर मेट्रो का परिचालन सीबीटीसी (कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल) तकनीकी पर हो रहा है। इस तकनीक में नियंत्रण कक्ष से स्वचालित तरीके ट्रेन को रफ्तार देने और ब्रेक लगाने का काम किया जाता है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading