मालेगांव वि’स्फोट मामले में आ’रोपी और भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार कमेटी में नामांकित किया गया है, जिसे लेकर एक नया विवाद पैदा हो गया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, 21 सदस्यीय संसदीय कमेटी का नेतृत्व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। वहीं, यह सरकारी अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई है। कमेटी में विपक्षी नेता फारूक अब्दुल्ला, टीएमसी के सौगत रॉय, डीएमके के ए. राजा और राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार भी हैं।


