आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए मोदी सरकार ने बहुत सारे काम किए हैं – अमित शाह

बीजेपी की चुनावी सभा की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राज्य की जनता से कहा कि आपका वोट राज्य के विकास के लिए काम करेगा। शाह ने कहा कि झारखंड की भूमि भगवान बिसरामुडा की भूमि है, वीर नीलांबर-पीतांबर की भूमि है। इस भूमि ने हमेशा देश के लिए मरने वाले वीरों को देश को समर्पित करने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए मोदी सरकार ने बहुत सारे काम किए हैं। भाजपा ने 5 साल के अंदर आदिवासियों का गौरव बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की रचना की, इस फंड से 32 हजार करोड़ रु आदिवासी भाइयों-बहनों के विकास के लिए दिया है।

अमित शाह ने कहा कि सन् 1857 की क्रांति में अंग्रजों के खिलाफ जब पूरा देश लड़ रहा था तब सबसे बड़ी लड़ाई पलामू के लोगों ने लड़ी थी, यहां की जन-जातियों ने खुलकर हिस्सा लिया और 1958 तक क्रांति की मशाल को जलाए रखा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 30 तारीख को आप सभी को मत देकर अपना फैसला करना है। आपका एक वोट यह तय करेगा कि अगले 5 साल में झारखंड में किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी की बनेगी।बता दें कि इस रैली के बाद अमित शाह लोहरदगा पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करेंगे। लोहरदगा की सभा के बाद रांची पहुंचेंगे और दिल्ली लौट जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading