#UP : आज मुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन, सबकी निगाहे जन्मदिवस आयोजन पर

#UP #INDIA : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव अपने-अपने तरीके से उनका जन्मदिन मनाएंगे। इन दोनों के बीच एका की चर्चाओं के चलते अब सबकी निगाहे जन्मदिवस आयोजन और उसके साथ होनी वाली गतिविधियों पर हैं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार शाम दिल्ली से लखनऊ लौट आए। वह कल लखनऊ में रहेंगे जबकि सपा मुखिया व उनके बेटे अखिलेश यादव भी सपा मुख्यालय में रहेंगे। पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपने संरक्षक के जन्मदिवस पर विविध आयोजन किए हैं।उधर प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सैफई में रहेंगे। वह वहां होने वाले दंगल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनकी पार्टी लखनऊ में भी कार्यक्रम का आयोजन करेगी। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय आ सकते हैं। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। इस मौके पर पुराने समाजवादी नेताओं की जुटान हो सकती है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading