अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में नीसा मुंबई में अपने पिता अजय देवगन के साथ मंदिर के बाहर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहन रखे थे वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आए और उन्होंने नीसा का ट्रोल करना शुरु कर दिया।
नीसा की मंदिर वाली तस्वीरें मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। नीसा का अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा- ‘इन बच्चों को बिल्कुल समझ नहीं कि कि मंदिर में किस तरह जाएं?’
वहीं दूसरे ने पूछा- ‘मंदिर में भी पूरा फैशन चाहिए इन्हें।’
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘अगर मैं ऐसे कपड़े पहनकर मंदिर जाता तो मेरे पिताजी मुझे थ’प्पड़ मार देते।’
