#NEW_DELHI : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निजी और सरकारी वाहन मालिकों को एक दिसंबर तक फास्टैग (FASTags) मुफ्त में देने की घोषणा की है। इससे जनता को भारी सहूलियत होगी। नितिन गडकरी ने बताया कि एक फास्टैग की कीमत लगभग 250 रुपये है। इसमें 150 रुपये धरोहर राशि (सिक्योरिटी मनी) शामिल है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हर वाहन मालिक को एक फास्टैग मुफ्त देगा। इससे 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा। बिना टैग वाले वाहन यदि फास्टैग लेन में जाते हैं तो उन्हें दोगुना टोल टैक्स देना होगा। हालांकि, हर टोल प्लाजा पर एक लेन नगद भुगतान के लिए भी होगी।

537 टोल प्लाजा पर फास्टटैग से भुगतान संभव होगा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बताया कि देशभर में 537 टोल प्जाला (17 निर्माणाधीन को छोड़कर) की सभी लेन को इलेक्ट्रिानिक टोल कलेक्शन (ईसीटी) से लैस कर दिया गया है। यानी इन पर फास्टटैग युक्त कार से टोल अदा किया जा सकेगा। एक लेन को नगद भुगतान के लिए रखा जाएगा।


Like this:
Like Loading...