आने वाले टेस्ट मैच में मयंक छोड़ सकते है सचिन और विराट को पीछे, जानें..

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट में दो बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं। मयंक एक खास मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल सकते हैं, इसके अलावा उनके पास विराट कोहली का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। भारत की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर ने नाम दर्ज है, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर मयंक ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

मयंक को पहले टेस्ट मैच में एक ही पारी में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 243 रन बना डाले थे। कोलकाता में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में अगर वो 42 रन और बना लेते हैं, तो वो सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। सचिन तेंदुलकर ने 2004-05 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 284 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में सचिन पहले, दूसरे और तीसरे तीनों पायदान पर खुद ही विराजमान हैं। सचिन ने 2009-10 में 264 और 2007 में 254 रन बनाए थे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading