#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। शनिवार सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना ली और शिवसेना व कांग्रेस देखती रह गई। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी को देवेंद्र फडणवीस को सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलवाई। चौंकाने वाले इस उलटफेर के बाद बीजेपी, एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के नेताओं के बयानों का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में बीजेपी एनसीपी गठबंधन सरकार बनने के बाद एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने अपना Whatsapp स्टेटस बदल डाला है।

एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपने Whatsapp स्टेटस पर लिखा है- पार्टी और परिवार में टूट। उनकी पार्टी ने भी उनके इस बयान की पुष्टि की है। सुप्रिया बारामती लोकसभा सीट से एनसीपी सांसद हैं। शरद पवार के अपने भतीजे अजित पवार के बीजेपी को समर्थन देने के फैसले को उनका निजी फैसला बताया है। उन्होंने कहा है कि इसमें एनसीपी की सहमति नहीं है। हम उनके फैसले को समर्थन नहीं देते हैं। वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी अजित पवार के फैसले पर आपत्ति जाहिर करते हुए भाजपा के साथ जाने के उनके फैसले को एनसीपी के सिद्धांतों के खिलाफ बताया।

