#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस के साथ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। इस पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा कि बहुमत हमारे पास है और बीजेपी बहुमत साबित नहीं कर पाएगी।

महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस की वापसी के साथ ही महीने भर से चल रहे राजनीतिक गतिरोध का नाटकीय रूप से अंत हो गया। इस बीच एनसीपी के नेता नवाव मलिक ने खुलासा किया है कि- विधायकों की हाजरी के लिए।

