#UTTRAKHAND : शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में घुसा 10 फुट का कोबरा

#UTTARAKHAND #INDIA : काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस के कोच के नीचे एक कोबारा घुस गया। इससे मौके पर ह’ड़कंप मच गया। बाद में वन विभाग की टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। शुक्रवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने के पास करीब 10 फुट का कोबरा निकला। कोबरा को देखकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। कोबरा वहां खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस के कोच के नीचे घुस गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर रनदीप कुमार ने बताया कि वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई। टीम में शामिल आशुतोष आर्या, त्रिलोक सिंह रावत और डीके हरबोला ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबारा को रेस्क्यू कर के जंगल में छोड़ दिया।समय से कोबरा का रेस्क्यू हो जाने के चलते शताब्दी ट्रेन समय से जा सकी। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक चयन राय, जीआरपी इंचार्ज अशोक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading