#PATNA : ‘बीजेपी ने खेला ऐसा खेल की शिवसेना हो गई फेल’ – रामदास अठावले

#BIHAR #INDIA : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा आज मैं रिपब्लिकन पार्टी का उद्घटान करने पटना आया हूँ। उन्होंने कहा की अमित शाह से जब मेरी बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि सबकुछ सही हो जाएगा। ‘बीजेपी ने खेला ऐसा खेल की शिवसेना हो गई फेल’ हमारा जो होना था वो तो अब हो गया इतने दिनों से फडणवीस शांत थे लेकिन वह अपना काम कर रहे थे।

एनसीपी ने माना कि बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर महाराष्ट्र का ज़्यादा विकास होगा। इसलिए एनसीपी के अजित पवार ने सही निर्णय लिया है। ये सरकार पांच सालों तक चलेगी देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना के घमंड को चकनाचूर करने का काम किया है। पवार साहब से मेरा निवेदन है कि आप एनडीए में शामिल हो जाइए भारत और महाराष्ट्र के लिए इसी में आपकी भलाई है। पवार साहब को अपना स्टैंड बदलना होगा अजीत पवार ने सबसे ज़्यादा मतों से चुनाव में जीत हासिल किया था। कांग्रेस शिवसेना का ये कहना कि देवेंद्र फडणवीस बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे उसपर अठावले ने कहा देवेंद्र फडणवीस ने जो कदम उठाया है काफी सोच समझ कर उठाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.