#UP : योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने लिया हि’रासत में

#UP #INDIA : मुरादाबाद में पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने हिरास’त में ले लिया। सपाइयों का कहना है कि वह सीएम से मिल कर उनको संभल की समस्यों के बारे में बताना चाहते हैं। सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घर से निकलते ही हिरा’सत में ले लिया।

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में मुरादाबाद जा रहे सपा कार्यकर्ता जैसे ही सरायतरीन से निकले वैसे ही पुलिस ने उन्हें अपनी हि’रासत में ले लिया। दर्जन भर से अधिक सपाइयों को पुलिस ने चौधरी सराय पुलिस चौकी पर लाकर रखा। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने सपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इसके बाद एसडीएम ने सपा कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिया। मुख्यमंत्री के मुरादाबाद से रवाना होने तक सपा कार्यकर्ताओं को हिरा’सत में ही रखने का निर्णय लिया गया है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.