#MAHARASHTRA मामले में सुप्रीम कोर्ट कल फिर करेगा सुनवाई, जानें..

Maharashtra Live Updates: महाराष्ट्र में शनिवार सुबह अचानक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को शपथ दिलाए जाने के खिलाफ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म हो गई है। करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामला कल (सोमवार) तक के लिए टाल दिया है। कोर्ट ने इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधायकों के समर्थन का पत्र और राज्यपाल के साथ हुए पत्र व्यवहार को पेश करने के लिए कहा है। इस मामले में कोर्ट ने केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजीत पवार को भी नोटिस जारी किया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शनिवार शाम सुप्रीम कोर्ट पहुंची और नई सरकार को 24 घंटे के भीतर बहुमत साबित करने का निर्देश देने की अपील की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.