#MAHARASHTRA #INDIA : शनिवार को सभी को चौंकाते हुए महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले चुके एनसीपी के अजित पवार ने रविवार को प्रधान मंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और उन्हें राज्य में “स्थिर सरकार” का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि- ‘मैं एनसीपी में हूं और हमेशा एनसीपी में रहूंगा और शरद पवार साहब हमारे नेता हैं। हमारा भाजपा-राकांपा गठबंधन अगले पांच वर्षों के लिए महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा जो राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेगी।’ इसके बाद एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है, सब ठीक है। हालांकि थोड़ा धैर्य आवश्यक है। आप सभी के समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।’


