एचएमडी ग्लोबल लंबे समय के बाद स्मार्टफोन बाजार में अपने सबसे खास स्मार्टफोन 8.2 को 5 दिसंबर के दिन लॉन्च करने वाला है। साथ ही कंपनी ने कुछ समय पहले माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक टीजर जारी किया था, जिसमें लॉन्चिंग डेट की जानकारी मिली है। वहीं, रिपोर्ट की मानें तो यूजर्स को इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नोकिया 8.2 में क्वाड कैमरा सेटअप समेत फ्रंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देगी। साथ ही यूजर्स को फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन कंपनी का पहला 5जी कनेक्टिविटी वाला डिवाइस होगा।
सूत्रों की मानें तो एचएमडी ग्लोबल अगामी फोन नोकिया 8.2 की कीमत बजट सेगमेंट में रखेगी।
