पिछले कुछ समय से 5जी कनेक्टिविटी वाले फोन्स को लेकर देश में चर्चा हो रही है। साथ ही कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने 5जी कनेक्टिविटी वाले डिवाइसेज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए हैं। इस कड़ी में अब चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी 2020 में अपने पहले 5जी स्मार्टफोन एक्स50 को चीन में पेश करने वाली है।

देश में 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं होने की वजह से रियलमी एक्स50 की लॉन्चिंग में थोड़ा समय लगेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले वर्ष रियलमी एक्स50 को लॉन्च करेगी और इसके बाद अन्य देशों में इस फोन को उतारा जाएगा।
आपको बता दें कि सैमसंग और हुवावे 5जी कनेक्शन वाले डिवासेज पहले ही मार्केट में उतार चुका है। लेकिन यह फोन्स भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
