डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम को करीब 7,000 करोड़ रुपये यानी एक अरब डॉलर का निवेश मिला है। यह इस साल के किसी भारतीय स्टार्टअप द्वारा जुटाई गई ये सबसे बड़ी रकम है।

ये फंडिंग अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट फर्म टी रो प्राइस, अलीबाबा ग्रुप की आंट फाइनेंशियल और जापान के सॉफ्टबैंक विजन फंड ने की है। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी ऑफलाइन और ऑनलाइन व्यापारियों तक पहुंच बढ़ाने के लिए करेगी।

इस संदर्भ में कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि मौजूदा और नए निवेशकों से मिली फंडिंग से नए दौर की वित्तीय सेवाओं द्वारा देश की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता पुख्ता होती है।