#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में सिंचाई घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नौ मामलों को बंद कर दिया है। एसीबी ने पीटीआई को बताया है कि बंद किए गए मामलों में से कोई भी महाराष्ट्र के नए डिप्टी सीएम अजित पवार से जुड़ा हुआ नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि सिंचाई घोटाले की 20 एफआईआर में से नौ मामलों में अजित पवार को क्लीन चिट दी गई है। महाराष्ट्र में सिंचाई घोटाला 70 हजार करोड़ का है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अपने बागी नेता व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वापस पार्टी में लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। अजित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ सोमवार को मंत्रालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने चौथी बार अजित पवार के घर पर उनसे मुलाकात की और उन्हें एनसीपी में वापस लाने के लिए मनाने की कोशिश की।
