भारतीय सिनेमा के लिए इस बार का अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड बेहद खास रहा । टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा ने भी स्थान बनाया। भारत की ओर से सेक्रेड गेम्स और लस्ट स्टोरीज सीरीज को नॉमिनेट किया गया।

इन अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुई सीरीज की कास्ट भी न्यूयॉर्क में हो रहे अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची। ‘सेक्रेड गेम्स’ की लीड एक्ट्रेस राधिका आप्टे गोल्डन कलर की गाउन में एवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचीं । एमी अवॉर्ड्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी लस्ट स्टोरीज और सेक्रेड गेम्स की टीम की तस्वीर ट्वीट की गई है ।

इस फोटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं । नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज ‘मैक माफिया’ को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला है राधिका आप्टे को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया लेकिन वो ये अवॉर्ड नहीं जीत पाईं ।