हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन अपने ड्राइवर की शादी में पूरे परिवार के साथ पहुंचीं। जी हां, हाल ही में रवीना टंडन अपने ड्राइवर के विवाह समारोह में शामिल हुईं।
इस खास मौके पर रवीना टंडन अपने पति अनिल थडानी,बेटे रणवीर और बेटी राशा के साथ दिखाई दीं। रवीना टंडन और राशा की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हाल में रवीना लव लॉफ लाइव शो में पहुंची थीं। इस शो में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। रवीना टंडन ने बताया कि आज भी शाहरुख खान से उनके रिश्ते बहुत मजबूत हैं।
रवीना ने कहा, ‘शाहरुख जब भी मेरे पति से मिलते हैं तो मेरी खुशबू की खूब तारीफ करते हैं। शाहरुख मेरे पति से कहते हैं कि तुम्हारे पास पत्नी के रूप में सबसे अच्छी सुगंधित अभिनेत्री है।
