करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली तारा सुतारिया फैशन के मामले में हिट हैं।

स्टाइल डीवा अपनी फिल्म मरजावां के किसी भी कार्यक्रम में अपने बेस्ट स्टाइलिश लुक में दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।

बी टाउन फैशन डीवा तारा सुतारिया अपनी फिल्म मरजावां के कार्यक्रम में कोरल पिंक रंग की साड़ी पहनकर पहुंची तो सबकी निगाहें उनपर टिकी रह गईं। तारा ने साड़ी को शानदार तरीके से ड्रेप किया है।

तारा ने अपने पारंपरिक लुक को शाइनिंग झुमकों के साथ एक्सेसराइज किया है और इस लुक के साथ मिड पार्टेड स्ट्रेट हेयरस्टाइल रखी है। बता दें कि लोगों को तारा का ये लुक बेहद पसंद आया है।
