कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर EPFO सहायक Mains परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ईपीएफओ सहायक अंतिम परिणाम, ईपीएफओ सहायक कटऑफ की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
EPFO सहायक मेन्स परीक्षा 7 नवंबर 2019 को आयोजित की गई थी। 3000 से अधिक उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। इन उम्मीदवारों में से, कुल 240 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से EPFO सहायक भर्ती के लिए अंतिम परिणाम के अनुसार चुना गया है।

240 उम्मीदवारों की यह सूची अनंतिम यानी प्रोविजनल है क्योंकि EPFO अब यह वेरिफाई करेगा कि चयनित उम्मीदवार पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं या नहीं।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को कैटेगरी, दिव्यांग व मांगे गए दस्तावेजों के साथ जल्द ही बुलाया जाएगा।
