#BIHAR : 21 जनवरी को पूरे राज्य में मानव शृंखला बनाए जाने की घोषणा

#BIHAR #INDIA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जनवरी 2020 को पूरे बिहार में मानव शृंखला बनाए जाने की घोषणा की। मानव शृंखला नशामुक्ति व जल-जीवन- हरियाली के पक्ष में तथा सामाजिक कुरीति दहेज व बाल विवाह के खिलाफ होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को ज्ञान भवन में नशा मुक्ति दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों मुद्दों को लेकर जो मानव शृंखला बनेगी वह अबतक के सारे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी। वर्ल्ड रिकॉर्ड तो बिहार पहले ही तोड़ चुका है। उन्होंने मुख्य सचिव, शिक्षा के अपर मुख्य सचिव और जीविका की दीदियों को अभी से इसकी तैयारी में जुट जाने को कहा। सूबे में यह तीसरी मानव शृंखला होगी। पहली 21 जनवरी 2017 को शराबबंदी के पक्ष में जबकि दूसरी 21 जनवरी 2018 को बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ बनी थी।

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि राज्यभर में शराब को लेकर गांधी का यह कथन प्रचारित -प्रसारित करें कि ‘ शराब पीने वाला इंसान हैवान हो जाता है।’ मानव शृंखला से हम बिहार ही नहीं बिहार के बाहर के लोगों को भी बता देना चाहेंगे कि बिहार के लोग जल संरक्षण के लिए मिलकर काम करने को तैयार हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading