अपने बेटे के फेक अकाउंट पर भड़के सचिन तेंदुलकर, की ट्विटर इंडिया से गुजारिश

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने बुधवार को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को लेकर एक ट्वीट किया है। तेंदुलकर ने ट्विटर इंडिया से गुजारिश की है कि उनके बेटे के फेक ट्विटर अकाउंट के खिलाफ कुछ एक्शन लिया जाए। इतना ही नहीं तेंदुलकर ने साथ ही ट्वीट में साफ किया कि उनकी बेटी सारा तेंदुलकर या बेटा अर्जुन तेंदुलकर ट्विटर पर हैं ही नहीं। दरअसल अर्जुन तेंदुलकर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के नाम से एक ट्विटर हैंडल से कुछ ऐसी चीजें शेयर की गईं, जिसको लेकर तेंदुलकर को ये सफाई देनी पड़ी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.