#DELHI : केंद्र ने सस्ते प्याज़ की सप्लाई पर लगाई रोक – केजरीवाल

#DELHI #INDIA : राजधानी दिल्ली में प्याज के बढ़ते दामों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार पर आरो’प लगाते हुए कि उसने दिल्ली सरकार को नियंत्रित मूल्य वाली प्याज की सप्लाई रोक दी है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि यह अफसोस की बात है कि केंद्र सरकार ने बीते दो-तीन दिन से शहर में प्याज की आपूर्ति रोक दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्याज मिलती है तो दिल्ली सरकार शहर में विभिन्न स्थानों पर इनकी ब्रिकी करती है।

केजरीवाल ने कहा कि हम केंद्र सरकार से लिखित में अनुरोध करेंगे कि वह प्याज की आपूर्ति दिल्ली सरकार को जारी रखे। राजधानी में प्याज की कीमतें बीते दिनों बढ़कर 90 रुपये किलो तक पहुंच गई है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.