केंद्र सरकार जेएनयू मामले में अब नहीं देगी दखल

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी को लेकर चल रहे आंदोलन में अब केंद्र सरकार कोई दखल नहीं देगी। जेएनयू ही नहीं सरकार ने अब किसी भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि विश्वविद्यालय स्वायत्त संस्था है और वहां के प्रशासन को अपनी दिक्कतों का समाधान छात्रों व हितधारकों के साथ मिलकर खुद करना चाहिए।

add3

केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जेएनयू मामले की रिपोर्ट में सामने आया है कि छात्रों और प्रशासन के बीच संवाद नहीं हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन की नाकामी के चलते छात्रों का गु’स्सा सड़कों तक पहुंचा। इसलिए छात्रों की बात सुनने और दिक्कत समझने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करनी पड़ी।

add2

समिति ने पाया कि कुलपति या विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से बात करता तो वे कैंपस से निकलकर सड़कों पर आंदोलन नहीं करते। समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में यह भी माना है कि विश्वविद्यालय की फीस में एक साथ अत्यधिक बढ़ोतरी की गई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.