मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये अधिसूचना सहायक निदेशक (कृषि) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जारी की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे 06 दिसंबर से 05 जनवरी, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
पदों का नाम : सहायक संचालक किसान तथा (कृषि) विकास (सांख्यिकी)
पद की संख्या : 01 पद
उम्मीदवारों के अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, गणित या कृषि में स्नातकोत्तर उपाधि तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई थी।

06 दिसंबर, 2019 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि है
05 जनवरी, 2020 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है
वेतनमान : 15,600 – 39,100 रुपये, 5400 ग्रेड पे के साथ
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
