अभिनेता कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन के एक डायलॉग को लेकर वि’वाद हो गया था तो अब वहीं भूमि पेडनेकर के एक डायलॉग पर सोशल मीडिया पर वि’वाद शुरू हो गया है।
इस मामले में अब खुद फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज सामने आए हैं। फिल्म पति पत्नी और वो के ट्रेलर में एक सीन है जिसमें जब कार्तिक आर्यन भूमि पेडनेकर से उनकी हॉबीज पूछते हैं तो भूमि कहते हैं कि, ‘उन्हें सेक्स बहुत पसंद है।’ भूमि का ये जवाब सुनकर कार्तिक हंसने लगते हैं।

इस डायलॉग को लेकर ही सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़ रहे हैं कि अब महिलाएं भी अपने मन की बात खुलकर कह सकती हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एडल्ट कॉमेडी का सहारा लेने की बात कह रहे हैं।
इस विवाद पर ही अब फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज की प्रतिक्रिया आई है। मुदस्सर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोगों को इस बात से आपत्ति क्यों है।
