#NEW_DELHI : फास्टैग लागू करने की तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ी, जानें..

FASTag योजना Date: केंद्र सरकार ने राजमार्गों पर वाहनों के लिये अनिवार्य रूप से फास्टैग लागू करने की तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है। पहले फस्टैग योजना को एक दिसंबर 2019 से लागू किया जाना था लेकिन कई तकनीकी वजहों से इसे 15 दिन के लिए और बढ़ाया गया है। अधिकारियों ने बताया था कि यदि किसी टोल पर स्कैनर में कोई खराबी है और फास्टैग को स्कैन नहीं कर पा रहा है, तो वाहन चालक को कोई पैसा नहीं चुकाना होगा। वह फ्री में ही टोल से गुजर सकेगा।

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि किसी टोल प्लाजा पर स्कैनर में कोई खराबी आ जाती है और वह आपका फास्टैग स्कैन नहीं कर पा रहा है तो इसके लिए वाहन चालक जिम्मेदार नहीं होगा। इस स्थिति में चालक को कोई पैसा नहीं चुकाना होगा और वह फ्री में टोल से गुजर सकेगा। साथ ही वह मैनुअल तरीके जीरो फीस की रसीद भी काटेंगे, ताकि उस गाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज हो जाए। इसके लिए टोल पर बोर्ड लगाने के लिए भी कहा गया है, जिससे जागरूकता फैलाई जा सके।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.