#UP : प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच, 40 टन प्याज से लदा ट्रक गायब

#UP #INDIA : प्याज की ऊंची कीमतों के बीच एक व्यापारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि एक ट्रक से गोरखपुर भेजे गये 20 से 22 लाख रुपये मूल्य के प्याज चो’री हो गए है। ट्रक में 40 टन प्याज लदा था और वह महाराष्ट्र के नासिक से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। खाली ट्रक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बृहस्पतिवार को मिला।

प्याज की खेप भेजने वाले थोक विक्रेता प्रेम चंद शुक्ला ने कहा कि ट्रक 11 नवंबर को नासिक से रवाना हुआ था और वह 22 नवंबर को गोरखपुर पहुंचने वाला था लेकिन वह अपने गंतव्य नहीं पहुंच सका। इस संबंध में शुक्ला ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की। मध्य प्रदेश में अभी प्याज 100 रुपये किलोग्राम तक बेचा जा हैं। पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया, हम इस संबंध में मामला दर्ज करके आ’रोपियों को गिर’फ्तार करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.