मुन्ना बदनाम गानें पर बोले सलमान, कहा- हमने असल में इस गाने को खराब करने की कोशिश की थी

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से ‘मुन्ना बदनाम’ गाने का लॉन्च इवेंट बेहद ही शानदार तरीके से हुआ। इस लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान ने मीडिया से बात करते हुए कई मजेदार बातें बताई। इस दौरान जब किसी से सलमान से पूछा कि मुन्ना बदनाम अपने पहले के गानों से बेहतर कैसे है, तो सलमाम ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘हमने असल में इस गाने को खराब करने की कोशिश की थी … (हंसते हुए) लेकिन यह अच्छा बन गया। भगवान हमारे पक्ष में है।’

बता दें कि इस गाने का ऑडियो पहले ही रिलीज कर दिया गया था, लेकिन अब इसका वीडियो भी आ गया है। इस गाने में कमाल खान, ममता शर्मा और बादशाह ने अपनी आवाज दी है। वहीं दानिश साबरी ने इसे लिखा है। साजिद वाजिद ने गाने को कंपोज किया है और वैभव मर्चेंट ने इसे कोरियोग्राफ किया है। गाने में सलमान के साथ ‘लवयात्रि’ से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकीं वरिना हुसैन ने जबरदस्त डांस किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading