#GUJARAT : इस कार का कटा अब तक सबसे महंगा 9.80 लाख रुपए का चालान

#GUJARAT #INDIA : गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में एक कार कार का 9.80 लाख रुपए का चालान काटा है जो कि अब तक का सबसे महंगा चालान होगा। न्यू मोटर विहिकल एक्ट आने के बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। हालांकि गुजरात सरकार ने इसमें कुछ मामूल सुधार करने के बाद इसे अपने राज्य में लागू किया है। इसके बाद भी कार मालिक की घोर लापरवाही के चलते अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस को अब तक सबसे महंगा चालान काटना पड़ा।

अहमदाबाद के डीसीपी ट्रैफिक अजीत रंजन ने बताया कि पुलिस ने पोर्शे 911 कार को कल रोका और उसके मालिक पर 9.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। कार को रोककर जब पड़ताल की गई तो पता चला कि उसके पास गाड़ी के कागज नहीं है और नही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर है। इतना नहीं कार चलाने वाले के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.