भाजपा ने भारत को ताकतवर देश बनाया और आज इस बात को पूरी दुनिया मान रही है – रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने भारत को ताकतवर देश बनाया और आज इस बात को पूरी दुनिया मान रही है। प्रधानमंत्री मोदी पर भ्रष्टा’चार का एक दाग नहीं है। आ’तंकवाद के मुद्दे पर पड़ोसी देश पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाया। नक्सलवाद से भी हमारा देश जल्द मुक्त होगा। बोकारो जिले के बेरमो में प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में रविवार को चुनावी आम सभा को रक्षा मंत्री संबोधित कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ को चिंता हो गई है परन्तु एनआरसी पूरे देश में लागू होगा। आखिरकार कौन देशी और कौन विदेशी, यह पता तो चलना चाहिए। और हम इतने अमानवीय नहीं हैं कि उनकी गर्दन काटेंगे ब्लकि उनके देश उन्हें वापस ले ले। भाजपा का राजनीतिक इतिहास रहा है, जो कहा उसे पूरा किया। राम जन्मभूमि अयोध्या में ही राम लला का भव्य मंदिर बनने से अब दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। आजादी के बाद देश की अखंडता को अब जाकर बल मिला। चुटकी बजाकर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान खत्म कर दिया गया।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading