कोहली ने शाकाहारी भोजन को बताया फिटनेस और स्टेमिना के लिए बेस्ट, देखें…

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खेलों की दुनिया के सबसे बेहतरीन एथलीटों में से एक माना जाता है। 2018 में जब उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया कि वे शाकाहारी हो गए हैं तो सब हैरान रह गए थे। कप्तान अक्सर यह बात कहते हैं कि शाकाहार अपनाने के बाद उनके फिटनेस और स्टेमिना में काफी बदलाव आया है।

विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में भी काफी बदलाव देखने में आए हैं। टीम फॉर्म में है और सभी खिलाड़ी परफॉर्म कर रहे हैं। विराट कोहली खुद को फिट और फोकस रखने के लिए एक खास डाइट प्लान फॉलो करते हैं। विराट ने बताया कि 2016 में मीट छोड़ने का उनका फैसला सबसे बेस्ट था। उन्होंने बताया कि शाकाहारी बनने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा महसूस हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.