एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी के साथ आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे मनीष पांडे

टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला। कर्नाटक के लिए कप्तान मनीष पांडे ने नॉटआउट 60 रनों की पारी खेली, जो मैच में काफी हद तक निर्णायक भी साबित हुई। कर्नाटक ने फाइनल मैच में तमिलनाडु को एक रन से हराया। रविवार को टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी चैंपियन बनाने के बाद मनीष सोमवार यानी कि आज शादी के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं। मनीष पांडे साउथ इंडियन एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं।

खिताबी मुकाबला जीतने के बाद मनीष पांडे के जश्न आने वाले कुछ दिनों तक और चलेगा। मिड-डे की खबर के मुताबिक शादी का जश्न दो दिनों तक चलेगा और शादी में दोनों परिवार के कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। शादी मुंबई में होगी, जबकि मनीष पांडे का होमटाउन बेंगलुरु है। मनीष पांडे ने भारत के लिए 23 वनडे इंटरनेशनल और 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब जीतने के बाद कर्नाटक के इस कप्तान ने कहा था, ‘हम इस ट्रॉफी को पिछले साल भी जीत चुके हैं, लेकिन इस बार की जीत ज्यादा अच्छी है। जिस तरह से सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया वो शानदार था। मैं हर किसी को अलग से शुक्रिया नहीं कह सकता, सब ने अपना पूरा योगदान दिया। मुझे लगा था कि मुझे जिम्मेदारी लेकर खेलना चाहिए और मैंने उसी हिसाब से बल्लेबाजी की। इसके बाद भारतीय सीरीज पर नजर होगी। लेकिन कल एक बड़ी सीरीज है। मैं कल शादी करने जा रहा हूं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading