#MAHARASHTRA #INDIA : शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा है कि फडणवीस विपक्ष में रहने की आदत डाल लें क्योंकि यह सरकार पांच साल चलेगी और 170 की संख्या बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा है कि यह सरकार कानूनी मार्ग से सत्ता में आई है, विपक्ष याद रखे।

शिवसेना ने सामना में लिखा है कि विधानसभा स्पीकर पद पर नाना पटोले की नियुक्ति बीजेपी के लिए सबसे बड़ा तमाचा है। केन्द्र की बीजेपी सरकार के विरोध में बगावत करके और सांसद के पद से इस्तीफा देकर नाना पटोले ने क्रांतिवीर के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। केन्द्र सरकार में किसी को बोलने नहीं दिया जाता है ऐसा पटोले का कहना है और अब विधानसभा में फडणवीस को बोलने देना है या नहीं यह पटोले तय करेंगे।

