बीजेपी अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है – प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निजी क्षेत्र की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की इंटरनेट एवं कॉल की दर बढ़ने को लेकर सोमवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘बीजेपी अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है।’

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘बीजेपी पिछले 6 सालों से मोबाइल इंटरनेट और कॉल सस्ता करने की डींगें हांकती थी। अब इसकी भी हवा निकल गई।’ प्रियंका ने दावा किया, ‘ बीजेपी ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को कमजोर किया और बाकी कंपनियों के लिए कॉल और डेटा महँगा करने का रास्ता खोला।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुँचाने के लिए लगातार जनता की जेब काट रही है। ”


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.