#RAMPUR से लखनऊ तक साइकिल रैली, अखिलेश यादव के नेतृत्व में होगा आंदोलन

#RAMPUR #UP #INDIA : सपा सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू खां को छह माह के लिए जिला बदर किए जाने के खिलाफ सपाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे। इसका ऐलान खुद सांसद आजम खां ने किया है। उन्होने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन होगा। इसकी शुरुआत रामपुर से होगी। शानू को जिला बदर किए जाने के खिलाफ रामपुर से लखनऊ तक साइकिल रैली निकाली जाएगी।

सपा सांसद आजम खां पर पिछले दिनों अलग-अलग मामलों में कुल 88 मुकदमे दर्ज किए गए थे। सांसद के साथ ही उनके कई करीबियों पर भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू भी हैं। शानू को दो दिन पहले जिला प्रशासन ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। इसका सपाई तगड़ा विरोध कर रहे हैं। रविवार को खुद आजम खां मैदान में उतरे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में आजम खां ने कहा कि सूबे में महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार चरम पर पहुंच गया है। इसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसका नेतृत्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। आंदोलन की शुरुआत रामपुर से होगी। यहां से लखनऊ तक विधायक अब्दुल्ला आजम के नेतृत्व में साइकिल रैली जाएगी। लखनऊ में इसकी अगवानी अखिलेश यादव करेंगे। आजम ने कहा कि पुलिस-प्रशासन जिन कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शानू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading