#UP #INDIA : बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों से बहुजन समाज के हाथों में सत्ता की मास्टर चाभी लाने के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर के प्रयासों और संघर्षों के संबंध में लोगों को जागरूक करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इस समय दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाज को उनकी बुनियादी और कानूनी हकों से वंचित रखने का षड़यंत्र किया जा रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में मायावती ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया। मायावती ने पार्टी की इस आल इंडिया बैठक में (उत्तर प्रदेश को छोड़कर) संगठन की तैयारियों और सर्वसमाज के बीच पार्टी के जनाधार के संबंध में जारी कार्यक्रमों की समीक्षा की।

सर्वसमाज के बीच पार्टी की जनाधार बढ़ाने के लिए आगे क्या करना है इसके लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगे की चुनौतियों से निपटने के लिए पार्टी संगठन हर तरीके से तैयार रहे। महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम, झारखंड विधानसभा चुनाव और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर विशेष चर्चा की।

Like this:
Like Loading...