एनईईटी यूजी 2020 परीक्षा के लिए आज से कर सकेंगे आवेदन, जानें..

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एनईईटी यूजी 2020 परीक्षा के लिए आज से आवेदन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होंगे और 1 जनवरी तक चलेंगे। अभ्यर्थी ntaneet.nic.in व nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। नीट (यूजी) परीक्षा-2020 अंग्रेजी और हिंदी सहित 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। (यूजी)-2020 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी http://www.ntaneet.nic.in पर उपलब्ध सूचना बुलेटिन में सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और 02.12.2019 (सोमवार) से 31.12 2019 (मंगलवार) के मध्य आवेदन कर सकते हैं। NEET 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शाम 04 बजे से शुरू हो जाएगी।


देश भर के मेडिकल कॉलेजों में चलाए जा रहे एमबीबीएस ( MBBS ) और बीडीएस ( BDS ) कोर्सेस में इसी प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला होगा। इसके अलावा फॉर्म को भरते समय कोई गलती हो गई है तो 15 जनवरी से 31 जनवरी तक सुधार कर सकते है्ं। एडमिट कार्ड 27 मार्च 2020 को जारी होंगे। इस बार नीट एंट्रेंस एग्जाम 3 मई को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कुल 154 शहरों में आयोजित की जाएगी। NEET Result 4 जून को जारी किया जाएगा।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading