ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ Vivo Y9s

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन वाय9एस को चीन में लॉन्च कर दिया है। लोगों को इस फोन में डायमंड शेप्ड कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने रशिया में वीवो वी17 स्मार्टफोन को पेश किया था।

वीवो वाय9 एस की कीमत कंपनी ने इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,998 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) रखी है। वहीं, चीन के ग्राहक इस फोन को छह दिसंबर से खरीद सकेंगे।

add34705114622545758763.jpg

कंपनी ने इस फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

वीवो ने इस फोन के बैक पैनल में डायमंड शेप्ड रियर क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद हैं

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading