Reliance Jio का ये ऑफर हुआ लॉन्च

रिलायंस जियो छह दिसंबर से टैरिफ पैक की कीमत बढ़ाने वाला है, जिससे उपभोक्ताओं को प्लान के लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ेगे। यूजर्स को इस परेशानी से बचाने के लिए कंपनी ने बाजार में एक खास ऑफर उतारा है जिसकी वैधता 336 दिनों की है।

336 दिनों वाले प्लान के फायदे इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को 444 रुपये वाला ऑल इन वन प्लान को लगातार चार बार (प्लान की कुल कीमत 1,776 रुपये) रिचार्ज कराना होगा। चार बार रिचार्ज करने से इस प्लान की समय सीमा 336 दिनों की हो जाएगी। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा भी मिलेगी। इस रिचार्ज का फायदा यह होगा कि छह दिसंबर को लॉन्च होने वाले महंगे प्लान से आप बच जाएंगे।

add3

जियो ने इस पैक को ऑल इन वन प्लान के तहत भारतीय बाजार में उतारा है। उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 168 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

कॉलिंग की बात करें तो यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे, लेकिन दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 1,000 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स को छह पैसे प्रति मिनट की दर से आईयूसी  चार्ज देना होगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.