#JHARKHAND : महागठबंधन को जिताओ, हम करेंगे जमीन की रक्षा – राहुल गांधी

#JHARKHAND #INDIA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड के सिमडेगा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में एक साल पहले चुनाव हुआ था और वहां और झारखंड में धन की कमी नहीं है। मगर धन जनता के हाथ में नहीं है। झारखंड में आज जो बीजेपी की सरकार कर रही है और आदिवासियों को कुचलने का काम कर रही है। वैसा ही छत्तीसगढ़ में हो रहा था। कांग्रेस ने एक साल में छत्तीसगढ़ का चेहरा बदल दिया है।

किसानों की जमीन छीन ली जाती थी और कोई कारण नहीं दिया जाता था और उनकी जमीन को उद्योगपतियों को दे दी जाती थी। हमने वहां के कई कानूनों को बदले और पहली बार उद्योगपति से जमीन वापस लेकर किसानों को वापस की गई। कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल लेकर हम आए थे और उस कानून के तहत अगर उद्योगपति ने पांच साल में वहां पर कारोबार शुरू नहीं किया तो वह जमीन वापस किसानों को दे दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.