#MUZAFFARPUR : सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल “आदर्श ग्राम” में तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श ग्राम, बैरिया के प्रांगण में आज तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के चेयर मैन शरदचंद्रा के द्वारा मशाल प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता समारोह का उद्घाटन किया गया। छात्रों द्वारा शपथ लिया गया एवं एवं राष्ट्र गान गाया गया।

विद्यालय के चेयर मैन शरदचंद्रा ने अपने संभाषण में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल-कूद भी अति आवश्यक है। तदुपरांत विद्यालय के प्रशासक आमोद कुमार दत्त के द्वारा बच्चों को शुभकामना प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहते हुए पूरे लगन एवं उत्साह के साथ खेल खेले जाए, साथ ही उन्होंने खेल-कूद के महत्व के बारे में भी बच्चों को अवगत करवाया।

विद्यालय की प्राचार्या पूनम धवन ने स्वागत भाषण में कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। संभाषण की समाप्ति के बाद खेल-कूद प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च-पास्ट के द्वारा की गई एवं छात्राओं के द्वारा रंगा-रंग कार्यक्रम के साथ खेल-कूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। आज के खेल में महावीर एवं सिद्धार्थ हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13, 13 अंको के साथ प्रथम स्थान पर तथा अशोक हाउस एवं चंद्रगुप्त हाउस 7, 7 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर हैं।

समारोह का संचालन स्कूल के प्रभारी आदर्श कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमिताभ चंद्रा, सभी शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.