#MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कानून-व्यवस्था को लेकर मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में अनुमंडलाधिकारी पूर्वी और एसएसपी जयंतकांत के नेतृत्व में पुलिस की छापेमा’री चली. बड़ी संख्या में जेल पहुंची पुलिस की टीम ने सभी वार्डों की सघन तलाशी की. जिससे कैदियों के बीच ह’ड़कंप मचा रहा. छापे’मारी जिले के एसएसपी एवं एसडीओ के नेतृत्व में छापेमा’री की गई. इस दौरान जेल में बंद कु’ख्यातों के वार्डों को भी खं’गाला गया.

मुज़फ़्फ़रपुर में जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर एसएसपी जयंतकांत, एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार व पश्चिमी अनिल कुमार दास, एसडीएम सहित जिले के सभी थाना पुलिस की गाड़ियां अहले सुबह 5 बजे से ही मुज़फ़्फ़रपुर जेल पहुंच छापेमा’री की. चार घंटे तक चली छापेमा’री के दौरान खैनी के डब्बे, गां’जा पीने का चिलम, माचिस, सि’गरेट, गुल के डब्बे, गुट’खा, ताश की गड्डी, नगद रूपए और आदि मिले हैं.

अनुमंडलाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार ने बताया की यह एक रूटीन छापेमा’री हैं, जो वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर चलाई गई हैं, आपत्तिजनक वस्तुए बरामद नहीं की गई हैं. यह माना जाता है की आ’पराधिक घट’नाओं के तार कहीं न कहीं जेल से जुड़ते रहे हैं और जेल में बंद कई कु’ख्यात अप’राधकर्मी जेल से ही शहर में अप’राध को संचालित करने का कार्य करते हैं.

आये दिन जेल से कैदियों द्वारा स्मार्ट फोन द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड करने की खबरें आती रही हैं. कुछ दिनों पूर्व मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक राजीव कुमार झा बालिका गृह कांड के मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और कैदियों को छोटी मोटी वजहों से जेल अस्पताल में भर्ती करने के आ’रोप में फं’स भी चुके हैं.

लगभग चार घंटे चली छा’पेमारी के दौरान एसएसपी, अनुमंडलाधिकारी के अलावे, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह, एएसपी अभि’यान विमलेश चन्द्र झा, डीएसपी टाउन रामनरेश पासवान, डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद समेत शहरी थाना के सभी थानाध्यक्ष और पुलिस ब’ल मौजूद थे.



