हैदराबाद गैं’गरे’प-ह’त्या मामले में सोनाक्षी सिन्हा ने व्यक्त किया अपना दु’ख, जानें क्या कहा…

हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ गैं’गरे’प और ह’त्या के मामले ने पूरे देश को आगब’बूला कर दिया है। हर जगह इसे लेकर प्र’दर्शन चल रहा है। समाज के सभी वर्ग इस घ’टना से स्तब्ध हैं। सिनेमा जगत के कलाकार भी लगातार इस घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

इसी कड़ी में अब अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस घ’टना पर अपना दु’ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस घ’टना से पूरी तरह से हिल चुकी हैं, वह कुछ समझ ही नहीं पा रही हैं।

add34705114622545758763.jpg

एक इंटरव्दौयू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है क्योंकि यह मुझसे हो ही नहीं पा रहा है। मैं विश्वास ही नहीं कर पा रही हूं कि लोग ऐसा भी कर सकते हैं। सालों पहले निर्भया के साथ जो हुआ उससे हम उबर ही नहीं पाए थे। दु’ख होता है कि अब भी ऐसी घ’टनाएं हो रही हैं।’

सोनाक्षी ने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि कोई भी लड़की अब इस देश की बेटी बनना ही नहीं चाहती है। क्योंकि हम ऐसे देश में रह रहे हैं जहां पर बेटियां सुरक्षित ही नहीं हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने में कानून भी असमर्थ हो रहा है। आखिर यह कब बंद होगा। मुझे पता भी नहीं है कि मैं इसके बारे में क्या बोलूं। इस घटना को लेकर मेरा खून उबल रहा रहा है।’

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.