एक गाने से इंटरनेट स्टार बनीं रानू मंडल की हर एक्टिविटी पर सोशल मीडिया यूजर्स नजर रखते हैं। अब रानू मंडल का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपना ही गाना भूल गईं। रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया। उनका गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ काफी पॉपुलर हुआ और हिट हो गया।

इस गाने के बाद रानू मंडल को कई दूसरे गाने भी मिले। जिस गाने ने रानू मंडल की किस्मत बदल दी वहीं गाना जब स्टेज पर गाना था तो वो लिरिक्स भूल गईं। रानू मंडल एक इवेंट में पहुंचीं थीं। जहां पत्रकार बरखा दत्त होस्ट थीं। बरखा दत्त रानू मंडल से गाना गाने के लिए कहती हैं।

जिस पर रानू मंडल कहती हैं कि ‘मैंने हिमेश जी के साथ थोड़ा गाया है वो गाऊं?’ बरखा दत्त कहती हैं कि ‘हां वही गा दीजिए।’ इतना कहते ही बरखा दत्त माइक रानू मंडल को पकड़ा देती हैं। रानू मंडल गाने के लिए तैयार होती हैं तभी वो कुछ सेकेंड्स के लिए चुप रहती हैं और सोचने लगती हैं। फिर वो कहती हैं कि ‘ओह माई गॉड, मैं भूल गई।’ जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया।